बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के बस्ती मंडल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। संगठन ने अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर बताया है कि मेसर्स ग्लोबटेक प्राइवेट लिमिटेड, सिसवा बाजार महराजगंज द्वारा लगाए गए कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा को एक ज्ञापन देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता मु. खालिद सिद्दीकी ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि यदि कोई आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यालय में कार्य करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे हटाया जाएगा, साथ ही संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।इसके बावजूद कर्मचारियों के कार्यालयों...