विद्युत लोको शेड ने यांत्रिक विभाग 8 विकेट से किया पराजित
वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को विद्युत लोको शेड ने यांत्रिक विभाग को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए यांत्रिक की टीम 15.4 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई। 143 के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत लोको शेड की टीम ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर 145 रन बना लिया। इस जीत के साथ विद्युत लोको शेड की टीम ने दो अंक हासिल किए। विद्युत लोको शेड के अतुल कुमार को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक हॉकी कोच सतीश नारायण सिंह ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.