मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- छपार। हाईवे पर कचरे से लदा ट्रक विद्युत लाइन में लगने से आग लग गई, चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हरिद्वार की ओर से मेरठ की ओर जा रहे कचरे से लदे ट्रक चालक ने गुरुवार सुबह हाईवे पर बिजोपुरा कट के पास ट्रक को किनारे पर रोकने का प्रयास किया। तभी ऊपर से जा रही विद्युत लाइन से टच होने के कारण ट्रक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी तरह से फैल गई और वहां पर भगदड़ मच गई। चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मोहित सहरावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाकर आग को बुझाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...