बलरामपुर, मई 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के कलश चौराहा स्थित विद्युत केंद्र पर शनिवार को एक दिवसीय विद्युत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व एसडीओ रामसेवक गुप्त व जेई धर्मात्मा गौड़ ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना था।कैंप में कुल 55 उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से 42 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। शिविर में अचानक बढ़े हुए बिजली बिल, पूर्व भुगतान के बावजूद दोबारा बकाया जुड़ने तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी समस्याओं के मामले प्रमुख रूप से सामने आए। यह भी पढ़ें- काउंटर-कैंप में हो रहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाध...