वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। विद्युत मजदूर पंचायत उप्र का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को निदेशक कमर्शियल, प्रशासन अशोक सेठ एवं निदेशक वित्त संतोषा साहू से मिला। फिनटेक कंपनी की ओर से बिजली बिलों की रसीदों में किए गए कथित फर्जीवाड़े के बाद भी मेसर्स सरल को कैश काउंटर देने का विरोध किया। सभी काउंटरों पर विभागीय कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। संगठन के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने बनारस सहित अन्य जिलों में बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मानक के अनुरूप संविदाकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा। पूर्वांचल डिस्कॉम में विभिन्न पदों के 5436 स्वीकृत पदों पर नई भर्ती कराने के लिए प्रस्ताव भेजने की मांग की। बिजली बिल में गड़बड़ियों के मामले में फिनटेक एवं संबंधित दोषियों के विरुद्ध तत्काल केस दर्ज कराने, इसको तत्काल प्रभाव से काली सूची...