सासाराम, जून 1 -- डेहरी, एक संवाददाता। एक ओर जहां शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-मोटे उपभोक्ताओं के घरों में छापेमारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर विद्युत बोर्ड के अधिकारी खुद का पीठ थपथपाने का काम करते हैं। वहीं इन्हीं में से कई अधिकारियों की मिलीभगत से बिना कनेक्शन के राइस मिल से लेकर बर्फ फैक्ट्री तक का संचालन वर्षों से किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में विभागीय अधिकारी अपने हीं बुने जाल में फंसते जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई विभागीय अधिकारियों पर मुख्यालय स्तर से कार्रवाई हो सकती है। मामले में किन-किन अधिकारियों की संलिप्तता है, इसके लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद से बोर्ड के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...