विद्युत बिल समाधान मेगा कैंप में 50 शिकायतों का निस्तारण
गाजीपुर, मई 16 -- सैदपुर। विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय में शनिवार को आयोजित मेगा कैंप में बिजली बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। कैंप में कुल 50 उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से 32 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिशासी अभियंता सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लोगों ने अधिक बिल आने, खराब मीटर और बकाया बिल संशोधन जैसी समस्याएं रखीं। उप खंड अधिकारी एके सिंह ने बताया कि पांच काउंटर लगाए गए थे, जहां सक्षम अधिकारियों ने सभी शिकायतें सुनीं और समाधान किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और किसी भी समस्या पर विभाग से संपर्क करने की अपील की। यह भी पढ़ें- पावर हाउस के मेगा कैंप में 40 शिकायतों का निस्तारण यह भी पढ़ें- विद्युत मेगा कैंप में 42 शिकायतों का हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.