विद्युत बिल संशोधन करने वाला कर्मचारी रहा गायब, उपभोक्ताओं में नाराजगी
कौशाम्बी, मई 23 -- विद्युत उपकेंद्र कोखराज/राला में बिजली बिल संशोधन के लिए शनिवार को कोई भी कर्मचारी उपभोक्ताओं को नहीं मिला। इसे लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र कोखराज/राला में क्षेत्र के उपभोक्ता अधिक बिल आने पर संशोधन कराने के लिए पहुंचे। उपकेंद्र पर एसडीएम समेत बिल संशोधित करने वाले कर्मचारी गायब रहे। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा तो उपभोक्ताओं ने जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबजी की। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की मनमानी के चलते उनका विद्युत बिल अधिक आ रहा है। बिल का संशोधन न हो पाने के कारण वह समय पर अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायतें दर्ज, समाधान नहीं जिम्मेदार हैं कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.