अलीगढ़, जून 19 -- मडराक, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के कारण क्षेत्र के उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। मडराक बिजली घर से जुड़े गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी उपभोक्ता मंगल सिंह ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी स्वर्गीय पत्नी शकुंतला देवी के नाम पर घरेलू प्रीपेड मीटर कनेक्शन है। पीड़ित के मुताबिक, पिछले छह महीनों से कोई भी कर्मचारी बिल निकालने घर नहीं आया। वे हर महीने मोबाइल पर आने वाले मैसेज के आधार पर ऑनलाइन बिल जमा कर रहे थे, जिसकी रसीदें भी उनके पास सुरक्षित हैं। चार दिन पहले जब एक विद्युत कर्मचारी आया, तो उसने पैसों की मांग की। यह भी पढ़ें- गलत बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान, मुखिया ने की जांच व सुधार की मांग मना करने पर कर्मचारी ने जबरन Rs.10,000 का गलत बिल थमा दिया।पीड़ित उपभोक्ता अब सुधार के लिए बिजली ...