बेगुसराय, मार्च 22 -- बीहट। विद्युत प्रशाखा कार्यालय बीहट से चोरों ने दरवाजा तोड़कर कम्प्यूटर, पंखा, प्रिंटर, लैपटॉप, इनवर्टर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। जेई सुकीर्ति रंजन ने चोरी को लेकर एफसीआई थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...