प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर से मजदूरी करने के बाद बुधवार देर रात घर जाते समय विद्युत पोल से बाइक टकराने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सनी अपने गांव के ही 21 वर्षीय शिवकुमार मौर्य और समरपाल के साथ बुधवार को शहर में मजदूरी करने आया था। रात करीब 9:30 बजे तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। सनी बाइक चला रहा था। प्रतापगढ़ गड़वारा मार्ग पर अंतू थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदौसी के पास उनकी बाइक सड़क के किनारे पोल से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां सनी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शिव मौर्य और समरपाल का इलाज चल रहा है। घायल शिवकुम...