फिरोजाबाद, मई 2 -- फरिहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रहा अनियंत्रित ऑटो विद्युत पोल से टकराने के बाद सड़क की खाई में गिर पड़ा, जिससे उसमें सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। गांव गुलामई निवासी 40 वर्षीय विजय सिंह पुत्र आशाराम राजमिस्त्री था। शनिवार सुबह दस बजे वह सब्जी से लदे ऑटो में बैठकर मछरिया काम करने के लिए जा रहा था। चालक ऑटो को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। कोरारी शरहद के पास ऑटो अनियमंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराने के बाद खाई में पलट गया, जिससे विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। ऑटो खाई में पलटा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और ऑटो को सीधा करके विजय सिंह के शव को और घायल चालक को बाहर निकाला。

चालक को अस्पताल में भर्ती ...