कौशाम्बी, जनवरी 29 -- पइंसा थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को सिराथू सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। बाकी एक अन्य की हालत खतरे से बाहर है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पइंसा के जवई पड़री गांव का 23 वर्षीय मतेश गौतम पुत्र जयचंद्र किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार की रात वह अपने साथी फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के सेमरहटा निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार और 22 वर्षीय आयुष यादव के साथ उदहिन से धाता जा रहा था। मोंगरी कड़ा गांव के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.