विद्युत पोल से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति घायल
बागपत, जून 29 -- दाहा। तमेलागढ़ी के मजरे पट्टी बंजारन गांव के दंपति की बाइक मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। वहीं एक वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया। पट्टी बंजारन गांव निवासी सुनील शर्मा रविवार सुबह करीब 8 बजे पत्नी मोनिका और एक वर्षीय बेटे अर्चित को लेकर बाइक से ससुराल मुजफ्फरनगर के खरड़ जा रहा था। खरड़ गांव के निकट पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में 30 वर्षीय मोनिका की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत, मातम वहीं उनका एक वर्षीय बेटा अर्चित सुरक्षित रहा। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.