प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक सवार को बचाने में एम्बुलेंस विद्युत पोल से टकराने में सिपाही ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना किशुनगंज बाजार में मंगलवार को हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंडिका की एक एम्बुलेंस मंगलवार को हादसे में घायल के पास जा रही थी। बाबूगंज संडवा चंडिका मार्ग पर किशुनगंज बाजार में सामने से आए बाइक सवार को बचाने में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर 33 केवीए विद्युत पोल में टकरा गई थी। इस दौरान एक साइकिल सवार को भी मामूली चोट आई। अन्य लोग बाल बाल बच गए थे। बुधवार को अंतू थाने के सिपाही प्रदीप यादव ने अंतू थाने में एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल को लेकर जा रही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...