हापुड़, अप्रैल 2 -- नगर क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्टिंग की समस्या के समाधान हेतु महत्वपूर्ण पहल की गई है। अधिशासी अभियंता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड, पिलखुवा के निर्देशानुसार 2 अप्रैल को विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद पिलखुवा के स्टाफ द्वारा संयुक्त सर्वे ज्वाइंट सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के दौरान उन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा जहां विद्युत पोलों के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है या विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सर्वे के आधार पर पोल शिफ्टिंग की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त सर्वे के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन को राहत मिल सके और विकास कार्यों में तेजी आए।स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि सर्वे के दौरान सहयोग करें...