विद्युत पोल तोड़ने में डंपर चालक पर मुकदमा
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग चौराहे पर मंगलवार की रात बेकाबू डंपर की टक्कर से बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। पिन इंसुलेटर, एलटी तार व क्रॉस आर्म भी क्षतिग्रस्त हुआ था। इसकी वजह से करीब 17 गांवों की सप्लाई बाधित हुई थी। नतीजतन भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मामले में घटमापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता अयोध्या प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। सप्लाई बहाल करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.