मथुरा, जून 7 -- दिल्ली के होटल में लगी आग की घटना के बाद शनिवार को विद्युत सुरक्षा विभाग एवं निगम के इंजीनियरों ने धौलीप्याऊ क्षेत्र में होटल-गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। एनओसी न होने पर उन्हें नोटिस दिया। शनिवार को विद्युत सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक निधि जादौन ने सहायक अभियंता भूपेन्द्र सिंह एवं टीम के साथ धौलीप्याऊ क्षेत्र के होटल-गेस्ट हाउसों को चेक किया। विद्युत सिस्टम को देखा और एनओसी के बारे में पूछताछ की। अधिकतर के पास विद्युत सुरक्षा की एनओसी नहीं थी। इन सभी को नोटिस दिए गए हैं। कुछ ने कहा कि एनओसी है।इधर वृंदावन क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा विभाग एवं वृंदावन एसडीओ के साथ टीम ने करीब 10 कनेक्शन चेक किए थे और कमियां मिली थीं। यह भी पढ़ें- पीजी-होटल की जांच करने की मांग एनओसी नहीं थी। वृंदावन में भी सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने शुर...