मथुरा, मार्च 29 -- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की समीक्षा बैठक में जनपद की विद्युत व्यवस्था को लेकर एमडी द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कार्यालयों में सफाई और अनुशासन पर जोर दिया गया। आदेश के बाद निगम के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार आईएएस द्वारा मुख्य अभियंता वितरण मथुरा को निर्देशित किया गया कि सभी अधीनस्थ कार्यालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखा जाए। बैठक के दौरान जानकारी मिली कि कुछ कर्मचारियों का टंकण (टाइपिंग) कार्य संतोषजनक नहीं है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित कर्मचारियों का टंकण टेस्ट कराया जाए। अधिकतम 15 दिन में सुधार सुनिश्चित किया जाए। सुधार न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। 1912 हेल्पलाइन पर शिकायतों का त्वरित निस्त...