औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- बारुण प्रखंड के गोठौली पंचायत के गोठौली गांव में बुधवार को हुई भीषण अगलगी में 13 से अधिक घर जलकर खाक हो गए। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति जल गई। गोठौली गांव में बुधवार को अगलगी में विनय पाल, रामाधार पाल, कृष्णा प्रजापत, रंजीत साव, कामता प्रसाद गुप्ता, जामवंत कुमार, मनबोध चौधरी, कृष्णा चौधरी, बिहारी चौधरी, बसंत राम, गणेश चौधरी उर्फ राजकुमार चौधरी, बैद्यनाथ राम, अजीत साव के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे बिजली के तार आपस में टकरा गए थे और इससे चिंगारी उठी जो एक जगह पर रखे गए पुआल पर गिरी। इस अगलगी और तेज हवा के झोंकों से आग फैलती चली गई। विभिन्न घरों में आग लगती चली गई और करीब 13 घर जलकर खाक हो गए। विजय पाल के घर, बर्तन सहित सभी सामान जलकर राख हुए। इसी तरह रामाधार पाल के घर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.