मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने विद्युत तार व ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले छह शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए 8 वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे, ट्रांसफार्मर की कॉइल, एल्युमिनियम का तार व एक छोटा हाथी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरों का चालान कर दिया है। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पे्रसवार्ता करते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस निरमानी गेट के पास चैकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध छोटे हाथी को रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवार आरोपियों ने वाहन को दौडा दिया। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए छोटे हाथी में सवार जोगिन्द्र उर्फ टीना निवासी गांव वहलना थाना खालापार, मनोज उर्फ मोनू निवासी मदारपुरा थान...