बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बिजली का तार लगाने को लेकर हुए विवाद में केस दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के पूरे ओरीराय निवासी सुमित मौर्या का आरोप है कि विपक्षियों ने सोमवार को उनके दरवाजे पर बिजली का तार लगाने की बात को लेकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर बाइक व नल को तोड़ दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के खम्हरिया निवासी सुनील कुमार शर्मा और शिवम शर्मा निवासी गोदी थाना मुंडेरवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...