पूर्णिया, अगस्त 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती इलाकों में विद्युत तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 200 मीटर चोरी का विद्युत तार, तार ले जाने में प्रयुक्त टेंपो, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल बरामद किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बिशनपुर निवासी विकेश कुमार, सुनील कुमार राम, छोटू कुमार राम तथा किशनपुर पंचायत के तुलसी कुड़िया गांव निवासी मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मीरगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार विद्युत तार चोरी की सूचना मिल रही थी। इसके बाद चोरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम में मीरगंज थानाध्यक्ष ...