एटा, अप्रैल 15 -- गांव नीमखेड़ा में विद्युत तारों से निकली चिंगारी से 60 बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई। आग से नुकसान होने के बाद किसान परेशान है और मुआवजा की मांग की है। थाना जलेसर के गांव नीमखेड़ा में खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ग्यारह बजे अचानक विद्युत तारों से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर 60 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति फसल सुनीता, रानी, सुधा देवी, कमला देवी, अमर सिंह, सागर सिंह, लाखन सिंह, कृष्णपाल, रामपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राजकुमार सिंह, एवं अन्य किसानों की है। जानकारी मिलते ही किसान एकत्रित हो गए और आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.