उरई, मार्च 30 -- कालपी। संवाददाता विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर महेंद्र नाथ भारती के निर्देशन में कालपी नगरीय क्षेत्र के विद्युत लाइनों तथा खम्बो के आसपास झाड़ झाड़ियों को हटाने का अभियान चलाया गया। विभागीय इंजीनियरों ने दावा किया है कि सफाई हो जाने से लाइन में फाल्ट की घटना नहीं हो सकेगी।एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान, अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम, अभिषेक धीर की देख रेख में मुख्य बाजार, टरननगंज, आलमपुर, फुल पावर चौराहा, में विभागीय कर्मचारियों ने खम्बो तथा विद्युत लाइनों के आसपास उलझे तथा घिरे झाड़ झाड़ियों तथा पेड़ की टहनियों तथा डालें झाड़ झाड़ियां बनकर विद्युत खम्बो तथा तारों में उलझी हुई थी। जिससे समय समय पर फाल्ट हो जाते थे। रिंकू पोरवाल, अजय निगम, फ़हमीद, दिलीप आदि कर्मचारी अभियान में शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...