विद्युत तारों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
देहरादून, जून 24 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता क्लेमेंटाउन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और जन सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने बुधवार को विद्युत विभाग (आईएसबीटी) के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।स्थानीय निवासी अभिषेक परमार ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों के ऊपर पेड़ों की टहनियां फैल चुकी हैं, जिससे तेज हवा या बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई बिजली के खंभे नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें तत्काल बदलने या मरम्मत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगाए गए नए विद्युत पोलों को अभी तक बिजली की लाइनों से नहीं जोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन सौंपने वालों में अभिषेक परमार, चंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.