कानपुर, अप्रैल 6 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही आग का खतरा बढ़ने लगा है। सोमवार को गजनेर थाना क्षेत्र के भिल्सी गांव के पास से निकली विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर यहां के एक किसान की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।भेल्सी गांव के रहने वाले किसान गणपति परिहार के खेत के पास से निकली हाईटेशन लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी में उनके खेत में आग लग गई। लपटें उठने पर हुई जानकारी के बाद गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस व दमकल को सूचना दी। इसके साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधा घटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्राामीण आग पर काबू पा सके। इस बीच उनकी डेेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर लेखपाल श्रेया दुबे ने गांव ...