रुद्रपुर, मार्च 22 -- किच्छा, संवाददाता। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने लालपुर में डबल पोल पर लगी सीटीपीटी कंबाइंड यूनिट को चुरा रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विद्युत उपसंस्थान लालपुर के अवर अभियंता सतेंद्र प्रकाश जोगीयाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम लालपुर में महिंद्रा फैक्ट्री गेट से मार्केट की ओर स्थापित बंद पड़ी डबल पोल पर लगी सीटीपीटी कंबाइंड यूनिट को तीन लोग गिरा कर चोरी कर ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही सतेंद्र प्रकाश और लाइनमैन सुंदर व मोहसिन मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीटीपीटी कंबाइंड यूनिट को चोरी कर ले जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम शमीम खान पुत्र लियाकत खान निवासी न...