बोकारो, मार्च 20 -- पेटरवार। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के ओसाम गांव में 63 के वी ए विधुत क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, गंगाधर महतो , मिथुन महतो एवं राजेश मुर्मू ने संयुक्तरूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन किया। ट्रांसफार्मर उद्दघाटन के पश्चात गांव में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विदित हो कि उक्त गांव में चार दिनों से विधुत ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.