फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- उत्तर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ अचानक आग लग गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस के जवान दमकल लेकर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बादइ आग पर काबू पाया। संतोष नगर गली नंबर एक डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज के पूर्वी गेट के पास विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शनिवार सुबह विद्युत आपूर्ति के दौरान अचानक जोर से धमाका हुआ और देखते ही देखते उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आवाज सुनकर आसपास के मकानों और दुकानों पर मौजूद लोग बाहर निकल आए। लोगों ने फायर स्टेशन पर फोन कर विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। फायर सर्विस के जवान दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लि...