श्रावस्ती, जून 24 -- गिरंट बाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के थाना हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम पंचायत राजापुर पुरैना में बीते सोमवार को ओवर लोड के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया था। वहीं मंगलवार को बहराइच 132 केवी से उरलहवा विद्युत उपकेंद्र बंजारन पुरवा 33/11 केवी की मेन केबिल बाक्स ब्लास्ट हो गया था जिसको बिजली विभाग ने दो दिल लगातार सुबह से शाम तक मेहनत करके केबिल बाक्स को ठीक कर लिया है। लेकिन अभी जला हुआ बिजली टांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। जससे लोगों को भयंकर गर्मी में अंधेरे में रहना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पांच दिन से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा बाजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...