विद्युत चोरी वाले इलाकों में किया पैदल गश्त
बरेली, मई 21 -- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने स्टाफ के साथ किला विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत देर रात फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) की। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि फुट पेट्रोलिंग विद्युत चोरी वाले एरिया में की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें बिजली के सुरक्षित एवं आवश्यक उपयोग के लिए जागरूक किया तथा आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान 11 केवी फीडर पर लगभग 17 एंपियर की कमी हुई। बताया कि इस तरह की पेट्रोलिंग अब आगे भी जारी रहेगी। वहीं देर रात मुख्य अभियंता ने डेलापीर उपकेंद्र का औचक निरीक्षण कर फीडर आदि देखने के साथ जानकारी ली। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखें: जिलाधिकारी मुख्य अभियंता ने भीषण गर्मी में बढ़े लोड को कम करने के लिए पैदल गश्त करने के निर्देश दिए है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.