सीवान, फरवरी 4 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत के गोपालपुर गांव एवं छत गांव में 28 जनवरी को हुसैनगंज के कनीय विद्युत अभियंता इंद्रजीत सिंह के द्वारा जेएलएम अवधेश कुमार एवं मानव बल मुकेश कुमार साहनी व अरविंद तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों गांवों से तीन- तीन व्यक्तियों को बिजली चोरी करने के मामले में चिन्हित कर उनके विरुद्ध हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में दिए गए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सीवान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर विद्युत चोरी के विरुद्ध टीम गठित की गई। जब गठित टीम गोपालपुर एवं छाता पहुंची तो पाया कि कई ग्रामीणों द्वारा बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। इस...