मधुबनी, फरवरी 7 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से की गई जांच में बिजली चोरी की पुष्टि होने के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को विद्युत कंपनी के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में तकनीशियन एवं मानव बल के सदस्य शामिल थे। छापामारी के क्रम में टीम जब बिस्फी थाना क्षेत्र के मोतानाजे गांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर पहुंची, तो पाया गया कि वहां मीटर को बाइपास कर सीधे एलटी लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त परिसर में पूर्व से विद्युत कनेक्शन तो मौ...