जहानाबाद, मार्च 16 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विद्युत सहायक अभियंता के नेतृत्व में मखदुमपुर के वार्ड 11 में संचालित एक औद्योगिक परिसर में सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें टोका फंसाकर विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता के द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठान के संचालक शोभा देवी, पति रजनीकांत प्रसाद उर्फ राजु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीओ ने बताया कि जांच के दौरान उक्त परिसर में तीन फेज लाईन के अलावा दो अतिरिक्त तार खींचकर विद्युत उपयोग किया जा रहा था। जिससे 9 लाख 25 हजार 924 रुपये राजस्व की क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...