विद्युत चोरी करते दो उपभोक्ता पकड़े, 11 ई-रिक्शा की हो रही थी चार्जिंग
रामपुर, अगस्त 13 -- विद्युत चोरी एवं हाई लाइन लॉस रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल रामपुर ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी के दो मामले पकड़े। दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन दल प्रभारी उपनिरीक्षक लाकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता मो. सलीम, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, जावेद अख्तर समेत अन्य कर्मचारियों ने चेकिंग की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेर कलंदर खां में जांच की। टीम के अनुसार यहां निकट स्थित एलटी लाइन के पोल से मीटर में आ रही केबल को काटकर अवैध रूप से विद्युत चोरी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- विद्युत टीमों की बड़ी कार्रवाई,69 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी परिसर में 11 ई-रिक्शा और एक कूलर पाए गए। वहीं, बजोड़ी टोला में भी विद्युत चोरी पकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.