अलीगढ़, मार्च 31 -- गोंडा। थाना क्षेत्र के गांव राजावल में बिजली विभाग की लापरवाही ने दो किसानों की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में राख में तब्दील कर दिया। सोमवार को खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से गेहूं फसल में आग लग गई। किसान रामवीर सिंह और देवेन्द्र सिंह पुत्रगण गुलाब सिंह के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार दोपहर लाइन के खंभे पर अचानक चिंगारी निकली, जिससे नीचे खड़ी गेहूं की फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.