हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के नजदीक रद्धेपुरवा नाले के पास विद्युत चालित शवदाह गृह का निर्माण कराने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए तीन करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार ने आवंटित की है। जिला मुख्यालय पर विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने की मांग एक दशक से तेजी पकड़े थी। मौजूदा समय में सांडी-हरदोई मार्ग पर श्रवण देवी मंदिर के निकट मुक्ति धाम बना हुआ है। वहां पर लकड़ियों के जरिये अंतिम संस्कार करने की सुविधा है। बारिश के मौसम में इससे दिक्कत होती है। वहीं गरीब तबके के लोगों को लकड़ी का इन्तजाम करने में भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसीलिए शहरवासी लगातार विद्युत चालित शवदाह गृह बनवाने के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी क्रम में सदर विधायक एवं राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्र...