कुशीनगर, मई 1 -- कुशीनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचन्द्र प्रसाद ने बताया कि माटीकला कामगार, शिल्पकार, जो मिट्टी से विभिन्न प्रकार के बर्तन, खिलौने, मूर्तियां आदि बनाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं, उन्हें निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक मशीन योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माटीकला बोर्ड की वेबसाइट upmatikalaboard.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करते हुए विद्युत चालित कुम्हारी चाक का चयन कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें तथा उसकी हार्ड कॉपी 1 जून तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना कर दें। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति पात्र होगा, जिन लाभार्थियों को पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है, वे पुनः पात्र नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- माटीकला कारीगरों के बहुरेंगे दिन: सुष्मिता सिंह यह भी पढ़ें- खादी ...