बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया है कि माटीकला से जुड़े कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण योजना शुरू की गयी है। इसके लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी, अपलोड किए गए दस्तावेजों और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 25 मई तक कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी के लिए आवेदन करें दिव्यांगजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...