सोनभद्र, अप्रैल 25 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-ओबरा बिजलीघरों की निरीक्षण को पहुंचे उत्पादन निगम के नवनियुक्त निदेशक तकनीकी एसएन त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम अनपरा के राख बांध बेलवादह का निरीक्षण किया और वहां राख निस्तारण में आ रही समस्याओं से रूबरू हुए। निदेशक तकनीकी ने इसके बाद अनपरा डी ,अनपरा बी और अनपरा अ ताप बिजलीघरों के कंट्रोल रूम सीजीएम अजय कुमार कटियार की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक कर उत्पादन के हालात पर चर्चा की। दामिनि अतिथि गृह में वार्ता के दौरान निदेशक तकनीकी ने बतया कि भीषण गर्मी के दौरान पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन प्रथम प्राथमिकता है। अनपरा बिजलीघर की सभी सातों इकाइयां पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रही है। यह भी पढ़ें- बेकाबू हुई सूबे में बिजली खपत उन्होने बताया कि उत्पादन निगम की कुल 25 इकाइयों में से महज ओबरा की 20...