गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर। दिलदारनगर क्षेत्र के ग्राम सभा उसिया के उत्तर दिशा में मंगलवार को फाटक के पास विद्युत केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने के करण केबल से उठती लपटें और धुआं से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र को जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद केबल में लगी आग करीब आधे घंटे तक धू-धू कर जलती रहा। ग्रामीणों ने बालू और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि जले हुए केबल की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत पूरी होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.