गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने रखी गई 334 मीटर लंबी विद्युत केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-दो सोसाइटी में रहने वाले शेखर त्यागी ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी 334 मीटर लंबी केबल आंबेडकर पार्क स्थित राठी इस्पात नगर के पास रखी थी। वहां विद्युत संबंधी कार्य चल रहा था। कुछ देर बाद जब वह विद्युत खंड से कार्य संपन्न कर वापस लौटे तो मौके पर रखी केबल गायब मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.