बदायूं, मई 23 -- नगर में विद्युत केंद्र का बड़ा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण पिछले चार दिन से बिजली सप्लाई बारी-बारी से मिल रही थी, जिससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हो उठे। गुरुवार को विद्युत केंद्र पर नया ट्रांसफार्मर पहुंचने के बाद देर शाम से बिजली सप्लाई सुचारू हुई।पिछले चार दिनों में दिन-रात मिलाकर बमुश्किल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही थी, जिससे शहरभर के इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोगों की रातों की नींद उड़ गई। एसडीओ विद्युत ने बताया कि ट्रांसफार्मर पहुंच गया है और देर शाम तक बिजली सप्लाई को शेड्यूल के अनुसार सुचारू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विद्युत केंद्र पर चार दिन बाद आया ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिलेगी राहत यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार

हिंदी हिन्...