गाजीपुर, जून 5 -- गाजीपुर (भांवरकोल)। थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव निवासी 38 वर्षीय युवा किसान बब्लू यादव की विद्युत करंट की जद में आने से मौत हो गई। बब्लू यादव अपने तीन भाइयों में बड़े थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर से अपने खेत की रखवाली के लिए गए थे। जब बब्लू घर नहीं लौटे तो शुक्रवार को सुबह स्वजन उन्हें खोजते हुए खेत की ओर गए। स्वजन के अनुसार जब वे लोग वहां पहुंचकर देखा कि बब्लू यादव विद्युत खंभे से लगे तार में प्रवाहित करंट की जद में आने से मृत हो गए है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- युवक की मौत, करंट लगने की आशंका मां शिवराती देवी, पत्नी पुष्पा देवी एवं पुत्री पिंकी, रिंकी तथा शिवानी एवं पुत्र नीरज का रोते-रोते बुरा हाल । इस संबंध में मृतक बब्लू यादव की पत्नी पुष्पा देवी द्वारा दी गई सूचना ...