अयोध्या, दिसम्बर 14 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के विद्युत विभाग में काम कर रहे विद्युत कर्मी के पिटाई मामले की जांच शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी एवं एनडीए चौकी प्रभारी पर पीटने का आरोप है। आरोपी विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी छुट्टी पर गए। क्षेत्राधिकार मिल्कीपुर और थानाध्यक्ष कुमारगंज ओमप्रकाश के पीड़ित के घर पहुंचे और महिला के चोटिल पति सहित पारिवारिक जनों के बयान दर्ज किए। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी अवकाश पर बताए गए हैं,फिलहाल जांच जारी है। बताते चलें कि कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरई पारा गांव निवासी बबलू यादव कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित बिजली विभाग में अस्थाई फि...