संतकबीरनगर, जून 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पावर कारपोरेशन के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का स्वागय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉर्पोरेशन फॉर आउटसोर्स्ड सर्विसेज की समीक्षा बैठक में स्पष्ट रूप से कहा है कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था को तकनीक आधारित, जवाबदेह, पारदर्शी तथा कर्मचारी हितैषी बनाया जाए। कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- यूपीकोस में शामिल हों ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारीकर्मचारियों की चिंताएँ कर्मचारी नेता दिलीप मौर्य ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी नियुक्ति व्यवस्था, एकरूप सेवा शर्तों तथा जवाबदेह प्रशासनिक तंत्र के लिए ल...