मेरठ, अप्रैल 24 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विक्टोरिया पार्क स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। समिति संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की डर और दमन की नीति की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़नात्मक कार्यवाही वापस नहीं ली गई, तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने हाल ही में पनकी ताप बिजलीघर और जवाहरपुर ताप बिजलीघर के संचालन और अनुरक्षण का 25 साल के लिए निजी कंपनी को टेंडर जारी करने का फरमान निकाला है। यह भी पढ़ें- बिजलीघरों के संचालन-अनुरक्षण के टेंडर से भड़का आक्रोश यह सब कर्मचार...