बाराबंकी, जून 28 -- कोठी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के अंदका गांव में रविवार को विद्युत करेंट की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों से उसे आनन-फानन सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के अंदका गांव निवासी इंद्राज रावत (55) पुत्र स्व. बजरंग रविवार को अपने घर में विद्युत पंखा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करेंट के चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। स्विच बंद कर उन्हें उठाया और आनन-फानन सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक के एक पुत्र अवधेश और पुत्री अंजलि है। पुत्री का विवाह हो चुका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्...