विद्युत करंट से बंदर की मौत, लोगों ने लाइन हटवाने की मांग की
आगरा, मई 14 -- कस्बा में एचडीएफसी बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन के करंट से आए दिन बंदरों की मौत हो रही है। बुधवार को भी एक बंदर करंट से मर गया। करंट से बेजुबानों की मौत से क्षेत्रीय लोग भयभीत बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसकी वजह से लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन को सुरक्षित किया जाए, जिससे बंदर या अन्य बेजुबान जानवर करंट की चपेट में न आ सकें। यह भी पढ़ें- साथी की मौत से भड़के बंदर, रौद्र रूप देख लोग भागे मांग करने वालों में आर्यन राठौर, हृदेश राठौर, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, संदीप गुप्ता, सनोज कुमार, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश चन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.